📝आवेदन कैसे करें
परीक्षा चुनिए। ऑनलाइन फ़ॉर्म भरने का पूरा तरीका, क्रम से: पंजीकरण, फ़ोटो-हस्ताक्षर, शुल्क और अंतिम Submit। सब कुछ आधिकारिक विज्ञापन से, सरल हिंदी में।
⭐हर फ़ॉर्म के 6 सुनहरे नियम
- पहले विज्ञापन पढ़ें। योग्यता, आयु और शुल्क मिलाकर ही फ़ॉर्म भरें।
- अपना मोबाइल और ई-मेल। पासवर्ड, OTP और आगे की सारी सूचना इसी पर आती है। साइबर कैफ़े वाले का नंबर न डालें।
- मैट्रिक प्रमाण-पत्र जैसा नाम और जन्म तिथि। एक अक्षर का अंतर भी आगे चलकर उम्मीदवारी रद्द करवा सकता है।
- सही कोटि। जिस कोटि का प्रमाण-पत्र आपके पास है, वही भरें।
- अंतिम तिथि से 5-7 दिन पहले भरें। अंतिम दिनों में वेबसाइट धीमी होती है और तिथि नहीं बढ़ती।
- प्रिंट संभालें। पंजीकरण नंबर, पासवर्ड और फ़ॉर्म का प्रिंट परीक्षा पूरी होने तक रखें।
यह जानकारी आयोग के आधिकारिक विज्ञापन से सरल हिंदी में लिखी गई है। हर नए विज्ञापन के साथ हम इसे जाँचते हैं; किसी भी अंतर में आधिकारिक विज्ञापन ही मान्य है। ALFA Academy कोई फ़ॉर्म नहीं भरता और आपका कोई डेटा नहीं रखता।